गरियाबंद

साहू संघ राजिम की कार्यकारिणी का विस्तार
02-Nov-2025 4:01 PM
साहू संघ राजिम की कार्यकारिणी का विस्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 2 नवंबर। नगर साहू संघ राजिम की नवगठित कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री राजिम लोचन एवं भक्तिन माता की पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामकुमार साहू ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

संरक्षक के रूप में चमरू राम साहू, लाला साहू,डॉ. महेंद्र साहू,भोले साहू, टीकम साहू,किशन साहू को शामिल किया गया। वहीं समाज के सलाहकार पद पर श्याम साहू,मनीराम साहू, खोरबाहरा राम साहू,लोकनाथ साहू, भरत साहू,नंदकुमार साहू, चोवाराम साहू, पुरानीक साहू को मनोनीत किया गया।

 

घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है,सचिव राजू साहू, उपाध्यक्ष वेदाराम साहू, रमेश साहू,बृजबाई साहू,निर्मला साहू, कोषाध्यक्ष तरुण साहू,  संगठन सचिव अमीर लाल साहू, चंपेश्वर साहू,राम प्रसाद साहू,शांति बाई साहू,सरिता साहू, अंकेक्षक जितेन्द्र साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका मनीषा साहू,बबली साहू,रामबाई साहू,पुष्पा साहू,युवा प्रकोष्ठ संयोजक सुखदेव साहू, सहसंयोजक दयानंद साहू, कार्यालय प्रभारी विष्णु साहू इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में समस्त पार प्रमुखगण तथा विशेष आमंत्रित सदस्य संतोष साहू, यशवंत साहू, कुलेश्वर साहू, गजानंद साहू,ललित साहू, रामकुमार साहू, वेदाराम साहू को मनोनीत किया गया।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने कहा हम सभी का उद्देश्य समाज को एकजुट कर उसके विकास एवं उत्थान की दिशा में कार्य करना है। राजिम भक्तिन माता की महिमा एवं यश गाथा को जन-जन तक पहुंचाना एवं सामाजिक समरसता की भावना को आगे बढ़ाना है।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और समाज सेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। मनोनीत सभी पदाधिकारी को निर्वाचित उपाध्यक्ष संतोष साहू,उमाबाई साहू,संगठन सचिव भागवत साहू,दावना साहू ने गुलाल लगाकर स्वागत अभिनंदन किये।

 


अन्य पोस्ट