गरियाबंद

छठ पर्व में विधायक इंद्र कुमार हुए शामिल
28-Oct-2025 7:15 PM
छठ पर्व में विधायक इंद्र कुमार हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 28 अक्टूबर। पूर्वांचल वासियों ने सूर्य उपासना का छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। छठ पूजा विधान के लिए उपासक स्थानीय त्रिवेणी तट पर नगर सहित अंचल के व्रती महिलाएं सूर्यास्त और सूर्योदय का अघ्र्य देने जुटी। उगते सूर्य को अघ्र्य देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया।

छठ पूजा कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा छठ पर्व एक बहुत ही महत्वपूर्ण और श्रद्धाभाव से जुड़ा हुआ पर्व है,जो समाज में भाईचारे और एकता का प्रतीक है। हमें इस पर्व के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक धरोहर को और प्रगाढ़ करना चाहिए।

विधायक के साथ कार्यक्रम में नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, भाजपा जिला मंत्री परदेशी राम साहू, श्रीमती योगिता सिन्हा, हर्ष कंसारी, पार्षद नमू ध्रुव, सहदेव कंसारी, जीना-सुजीत निषाद, लोमेश्वरी साहू, निर्मला साहू, मयाराम साहू, धीरज साहू, संजीव टिंकू सोनी, कैलाश तिवारी, प्रेम साधवानी, देवेन्द्र सेन के अलावा विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक व्यक्ति शामिल हुए।


अन्य पोस्ट