गरियाबंद

गोवर्धन पूजा प्रकृति की रक्षा और उसके महत्व को समझने का संदेश देती है-इंद्र कुमार
23-Oct-2025 9:01 PM
गोवर्धन पूजा प्रकृति की रक्षा और उसके महत्व  को समझने का संदेश देती है-इंद्र कुमार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 23 अक्टूबर। बुधवार को देर शाम गोवर्धन पूजा नवापारा शहर सहित अंचल में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में नगर के बस स्टैंड के पास स्थित श्री सहाड़ा देव मंदिर परिसर में यादव समाज एवं समस्त समाज द्वारा गोवर्धन पूजा,मंडाई बैरक पूजा का बहुत धूमधाम से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को गोबर का तिलक लगाकर शुभकामनाएं दिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इंद्र कुमार साहू ,पूर्व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू उपस्थित हुए, वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू,सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढी, पार्षद गण नम्मू नारायण सहदेव कंसारी, निर्मला धीरज साहू,पूजा कंसारी,जीना बाई निषाद,भाजपा नेता परदेसी राम साहू, सांसद प्रतिनिधि नवल साहू,सौरभ सिंटु जैन,फेकनू(कन्हैया) साहू,अकरम रिजवी, अनुज राजपूत, लीलाराम निषाद,विधायक प्रतिनिधि थानेंद्र साहू सोनेसिल्ली,यादव समाज के श्याम लाल यादव,उमेश यादव,आनंद राम यादव,रामा यादव,निर्माण यादव,लक्ष्मी नारायण यादव, बालकिशन यादव सहित सभी समुदाय के लोग महिला,पुरुष बच्चे उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र कुमार साहू ने गोवर्धन पूजा की सभी लोगों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा का यह पावन पर्व हमें प्रकृति की महत्ता और भगवान श्रीकृष्ण की लीला का स्मरण कराता है। इस दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की थी।गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति की रक्षा और उसके महत्व को समझने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सामूहिकता और एकता का महत्व सिखाता है,जैसे गोकुलवासियों ने मिलकर भगवान कृष्ण का साथ दिया था। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें अपने जीवन में कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,उमेश यादव ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का गमछा भेंटकर यादव समाज द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामा यादव एवं अंत में आभार प्रदर्शन निर्माण यादव द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट