गरियाबंद

धनवंतरी जयंती पर सम्मान
22-Oct-2025 7:34 PM
धनवंतरी जयंती पर सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 22 अक्टूबर। सदर रोड स्थित 75 वर्ष पुराने वैद्य भंवरलाल जैन दवाखाना में धनतेरस पर भगवान धनवंतरी की जयंती मनाई गई। इस वर्ष आयोजन का लगातार 47वां वर्ष था। नगर के पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर चिकित्सालय के अनुभवी नाड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र गादिया के परिवार ने नगर के गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान भी किया। सर्वप्रथम उपस्थित सभी चिकित्सकों ने क्षेत्र के भगवान कहे जाने वाले डॉ. बलजीत सिंह का सम्मान किया। इसके पश्चात डॉ. गादिया परिवार ने राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका दीप्ति मिश्रा गंडेचा का सम्मान किया।  इस अवसर पर बाल विकास अधिकारी सुमित गंडेचा का भी सम्मान किया गया। तत्पश्चात, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षक गोपाल यादव का नगर के सभी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय बीमा सलाहकार एवं समाजसेवी विवेक शर्मा का स्वागत ब्रह्माकुमारी बहन बहन और राजू काबरा ने किया। इसी क्रम में जैन समाज के वरिष्ठ पंडित श्री ऋषभ शास्त्री जी का सपत्निक सकल जैन समाज के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर दिलीप शाह, डॉक्टर प्रतीक, डॉक्टर प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर उमा, डॉक्टर हिरौंदिया, डॉक्टर तेजेंद्र, डॉक्टर स्वर्णजीत, डॉक्टर अनुज, डॉक्टर अदिति बंगानी, डॉक्टर थानी पहाडिय़ा, डॉक्टर लीलाराम साहू, डॉक्टर सिन्हा, डॉक्टर राजू, डॉक्टर मुन्ना खान, डॉक्टर परवीन, डॉक्टर आयुषी, डॉक्टर वर्मा, डॉक्टर अंजना, डॉक्टर शर्मा, डॉक्टर अभिषेक ठाकुर, डॉक्टर खुशी बोथरा, डॉक्टर टी.एन. रमेश, डॉक्टर पीयूष सोनी, डॉक्टर समर्पण, डॉक्टर जीवन ज्योति, डॉ. विजय शर्मा, डॉक्टर प्रमोद गुप्ता, रमेश पहाडिय़ा, हेमराज पारिख, दयाल राम सांसद प्रतिनिधि, चंद्रिका साहू, प्रभात जैन, अनिल जैन, अर्पण गादिया, संजय पाटनी, मनीष जैन, आलोक पहाडिय़ा, चंदू कंसारी, पीयूष शर्मा, संजय सिंघई, प्रदीप भंसाली, ब्रह्माकुमारी प्रिय बहन, हेमा बहन, सुनंदा जैन, लालचंद बंगानी, रूपेंद्र चंद्राकर, हेमंत चौरडिय़ा, योगेश रावका, पारस जैन सहित गणमान्य जन मौजूद थे। आयोजक डॉ. गादिया ने सभी अतिथियों को तिलक और उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन पंडित ब्रह्मदत्त ने किया।


अन्य पोस्ट