गरियाबंद

नेता-जनप्रतिनिधि ने दी दीपावली की बधाई
19-Oct-2025 3:22 PM
नेता-जनप्रतिनिधि ने दी दीपावली की बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 19 अक्टूबर। हिन्दू धर्म के सबसे बड़ा पर्व दीपावली शनिवार से भगवान धनवंतरी के जयंती धनतेरस के साथ प्रारंभ हो गया।

इसके साथ ही सोमवार को लक्ष्मी पूजा, रात्रि गौरी-गौरा पूजा, मंगलवार को गोवर्धन पूजा एवं बुधवार को अन्नकूट पूजा (मातर) के साथ दीपावली पर्व मनाया जायेगा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा, अन्नकूट मातर का कार्यक्रम नगर झेरिया यादव समाज द्वारा बस स्टैंड के पास सहाड़ा देव स्थल में मनाया जाएगा। झेरिया यादव समाज ने बताया कि गोवर्धन पूजा तथा मातर पूजा मनाया जाएगा।

इधर दीपावली त्यौहार पर नगर सहित अंचल के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। जिसमें प्रमुख रूप से अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, राज्य गृह भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू,नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी,नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष धनराज मध्यानी,भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष,पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल,राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, समाजसेवी किशन सांखला,फेकनू साहू, पार्षद नम्मू नारायण ठाकुर,भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम अग्रवाल, समाजसेवी ईश्वरी साहू बरभाठा, कन्या शाला विकास एवं प्रबंध समिति राजिम के अध्यक्ष देवकी साहू, प्रकाश साहू,पूर्व सरपंच नीरा साहू श्याम नगर,नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष संध्या राव,राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, पूर्व अध्यक्ष डॉ महेंद्र साहू,भाजपा मन की बात रायपुर जिला ग्रामीण प्रभारी राजेश साहू अभनपुर,भाजपा नेता किशोर देवांगन, आम आदमी पार्टी नेता मोहन चक्रधारी, इंटक प्रदेश अध्यक्ष टिकेन्द्र ठाकुर, नवापारा मंडल उपाध्यक्ष मनीष देवांगन,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रेशमसिंह हुंदल,इमरान सोलंकी, भाजपा नवापारा मंडल महामंत्री चेतन साहू, ठेकेदार जीवनलाल साहू,पार्षद भारत सोनकर,कांग्रेस नेता रामा यादव, पार्षद अर्जुन साहू, मंगराज सोनकर आदि शामिल है।


अन्य पोस्ट