गरियाबंद

खेल प्रतियोगिता का आयोजन
15-Oct-2025 4:06 PM
खेल प्रतियोगिता का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 15 अक्टूबर। माय भारत केन्द्र रायपुर (भारत सरकार) एवं अर्पित तिवारी के तत्वधान मे गोबरा नवापारा में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने बड़-चढ़ कर हिस्सा  लिया एवं साथ ही आस पास के बालिका वर्ग के युवाओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दौड़ से हुआ जिसमे दौड़ में प्रथम स्थान बालिका वर्ग में सोनाली देवांगन एवं इंद्राणी साहू का दूसरा स्थान रहा। बालक वर्ग में प्रथम स्थान हार्दि पाल एवं कान्ता यादव का दूसरा स्थान रहा।  गोला खेल में बालिका वर्ग सोनम साहू प्रथम एवं जमिन निषाद का दूसरा स्थान रहा एवं बालक वर्ग करण सोनकर प्रथम एवं पुलकित का दूसरा स्थान रहा।

खो खो बालिका वर्ग नवा किरण ग्रुप प्रथम स्थान एवं माँ भारत शारदा ग्रुप का दूसरा स्थान रहा। रस्साकसी बालक वर्ग अनंत युवा ग्रुप का प्रथम स्थान रहा एवं जन-जागरण ग्रुप का दूसरा स्थान रहा साथ ही सभी ग्रुप जितने वालों को सर्टिफिकेट मेडल  प्रदान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के हाथों से दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू ,नागेन्द्र वर्मा  भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सोनी नगरपालिका परिषद उपाध्यक्ष,संतोष मिश्रा एवं भारी संख्या में आस पास के युवा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट