गरियाबंद

कैबिनेट मंत्री से श्याम अग्रवाल ने की मुलाकात
10-Oct-2025 2:32 PM
कैबिनेट मंत्री से श्याम अग्रवाल ने की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 10 अक्टूबर। गुरुवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब राजिम पहुंचकर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान को लेकर पत्रकारों से प्रेसवार्ता की। इसके पश्चात राजिम रेस्ट हाऊस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की।

 

इस दौरान भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  श्याम अग्रवाल ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को जॉन डीयर ट्रैक्टर का मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया। श्याम अग्रवाल ने मंत्री से संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान से जुडक़र स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल, महामंत्री चंद्रशेखर साहू आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट