गरियाबंद

राज्य स्तर शालेय खेल में गरियाबंद के खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर
09-Oct-2025 6:04 PM
राज्य स्तर शालेय खेल में गरियाबंद के खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 9 अक्टूबर। 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 10 से 13 अक्टूबर तक कबीरधाम जिला में आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ से पांच जोन सम्मिलित होंगे, जिनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा है।

उक्त प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में अंडर 17 बालक /बालिका  ग्रुप को सम्मिलित किया गया है।

वॉलीबॉल बालक वर्ग  अंडर 17 में गरियाबंद वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर गांधी मैदान के  खिलाड़ी मोहित बेलगहे,रितेश निर्मलकर   एवम बालिका वर्ग में  सीमा साहू, धारणा यादव का चयन रायपुर जोन की टीम के लिए हुआ है जो कबीरधाम  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपना खेल का जौहर दिखाएंगे।

इनकी इस सफलता के पीछे कोच श्री संजीव साहू नगर खेल द्रोणाचार्य से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सूरज राव महाडिक,नन्द कुमार रात्रे, का विशेष योगदान है। नगर के खेल प्रेमी,जनप्रतिनिधि , व्यवसायी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुवे शुभकामनाएं दिए, जिनमें विशेष रूप से जिला शिक्षा अधिकारी  जगजीत धीर , विकासखंड शिक्षा अधिकारी  गजेन्द्र ध्रुव  ,सहायक क्रीडा अधिकारी  उत्तर नेताम,नगर पालिका अध्यक्ष  रिखी यादव,पूर्व अध्यक्ष गफ्फार मेमन(गफ्फू) ,युवा जन प्रतिनिधि युगल किशोर पांडेय,आसिफ मेमन,   सुरेन्द्र सोनटेके,युवा जनप्रतिनिधि  संदीप सरकार,विजय सिन्हा,प्रह्लाद ठाकुर(टिंकू)राजेश साहू,रितिक सिन्हा,मनोज खरे,विनय दासवानी,प्रकाश रोहरा,भावेश सिन्हा,अजय रोहरा ,अजय(अज्जू )दासवानी,ऐश्वर्य यदु , प्राचार्य  दीपक बौद्ध सेजस ,  स्टीफैम बर्न  एंजल्सएंग्लो,मोहम्मद अख्तर खान,मो.मुजाहिद मनिहार,मोहसिन खान,महेंद्र यादव राष्ट्रीय खिलाड़ी,होरी यादव,रमेश यादव,जीतू सेन आदि सम्मिलित हैं।


अन्य पोस्ट