गरियाबंद

विधायक ने किया भगवा ध्वज फहरा कर शुभारंभ
23-Sep-2025 3:41 PM
विधायक ने किया भगवा  ध्वज फहरा कर शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 23 सितंबर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर नवापारा नगर के बस स्टैंड के पास पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक पर भव्य रुप से भगवा ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने अपने हाथों से भगवा ध्वज को फहरा कर शुभारंभ किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा के विशेष पहल से नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू एवं उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी के द्वारा भगवा ध्वज की स्थापना किया गया।

 

गौरतलब हो कि पिछले दिनों एक दुर्घटना में युवा साथी नितुल देवांगन का निधन हो गया था। उसी के याद में भगवा ध्वज का स्थापना किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत पं. संतोष मिश्रा ने मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, परदेशी राम साहू, राजकुमार कंसारी, अशोक नागवानी, मायाराम साहू, पाल सिंह चावला, सभापति सचिन सचदेव, सहदेव कंसारी, पूजा कंसारी, पार्षद जीना निषाद, लोमेश्वरी साहू, महासचिव सिंटू सौरभ जैन, चेतन साहू, उपाध्यक्ष धीरज साहू, मनीष देवांगन, तनु मिश्रा, मुकुंद मेश्राम, मनीष चौधरी, पारसमणि साहू, राजू रजक, अनुज राजपूत, राजेश गिलहरे, लीला निषाद, गौरव समनानी, जनपद सदस्य वर्षा मिश्रा, सेवा राम यादव, दूजराम साहू, धनमती साहू, उमा कंसारी, पदमनी सोनी, नीता धीवर, तनु मिश्रा, किरण सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट