गरियाबंद

50 लाख घरों में भारत माता की तस्वीर बांटेगा संघ- नत्थू राम साहू
22-Sep-2025 2:54 PM
50 लाख घरों में भारत माता की तस्वीर बांटेगा संघ- नत्थू राम साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 22 सितंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में हिंदुत्व की अलख जगाने 50 लाख घरों में भारत माता की तस्वीर बांटेगा और हर घर जाकर संघ के कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किए गए उपलब्धि और सेवा कार्य को समाज के समक्ष रखेगा विगत 100 साल में संघ द्वारा क्या और कैसे कार्य किया गया है तमाम चुनौतियों के बाद भी संघ आज अपना स्वर्णिम 100 साल पूरा कर रहा है यह कार्य विजयदशमी उत्सव से प्रारंभ होकर नवंबर तक चलेगा जिसमें वृहद गृह संपर्क अभियान और संघ का पत्रक प्रत्येक घरों में संघ के कार्यकर्ता स्वयं सेवक वितरण करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 33 जिलों में अलग-अलग स्थान पर विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा और हिंदू समाज को संगठित और संरक्षित करने की दिशा में जन जागरण किया जाएगा सभी भारतवासी भारत मां के संतान हैं और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी एकत्र होकर एक स्वर में भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।

संघ प्रत्येक गांव,बस्ती, मंडल, खंड और जिला स्तर पर अलग-अलग टोली बनाया जाएगा। प्रत्येक गांव में संघ की शाखा प्रारंभ किया जाएगा और जहां शाखा नहीं है वहां मिलन और मंडली के माध्यम से हर गांव बस्ती को जोडऩे का प्रार्थना किया जाए खासकर युवा वर्ग को अपने साथ जोड़ेगा और ऐसे कार्यकर्ता जो संघ शिक्षा वर्ग शिक्षित है उनको सक्रिय किया जाएगा। प्रत्येक शिक्षित कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर कार्य में लगाया जाएगा।  इस कार्य हेतु कार्य योजना तैयार किया जा रहा है जिसमें मातृशक्ति को भी इस टोली में जोड़ा जा रहा है यह कार्यक्रम विजयदशमी से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगा इसके लिए नित निरंतर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्य योजना बनाने में लगे हुए हैं अलग-अलग स्थान पर बैठक का दौर जारी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष को हिंदू समाज को जगाने का कार्य करेगा जिसकी तैयारी हो चुकी है। नत्थू राम साहू ने आगे बताया कि अभनपुर खण्ड के 12 मंडलों में हिंदू सम्मेलन होगा के सुंदरकेरा मंडल के सभी 10 गांव में विशाल हिन्दू सम्मेलन होगा और खंड स्तर पर युवा सम्मेलन होगा जिला स्तर पर प्रबुद्ध जन गोष्ठी एवं सामाजिक सद्भाव बैठक होगा।


अन्य पोस्ट