गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 20 सितंबर। विगत दिनों कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब का राजिम आगमन हुआ। उनके आगमन पर यहां भव्य शोभायात्रा निकालकर स्वागत किया गया। उदित मुनि नाम साहेब पहले कबीर कुटी जाकर पूजा अर्चना किया तत्पश्चात कृषि उपज मंडी राजिम में प्रवचन किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू एवं नगर पालिका राजिम के अध्यक्ष महेश यादव यहां पहुंचे थे। उन्होंने भी पंथश्री का स्वागत किया। इसके पूर्व माना निमोरा में स्थित कबीर की प्रतिमा का उद्घाटन किया। कबीर धर्मदास वंशावली मिशन (केडीवी) के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया। इस अवसर पर कबीरपंथ के हजारों अनुयायी यहां पहुंचे थे। उनके स्वागत रावत नृत्य एवं ढोल-ढमाकों के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि केडीवी कबीर धर्मदास वंशावली मिशन करुणा,दया और विश्वास के सूत्र को जीव,दया और आतम पूजा के माध्यम से समझाने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि जीवों पर दया करो और ईश्वर सबके घट में है उसे पहचानो यही आतम पूजा है। केडीवी मिशन के राष्ट्रीय, प्रादेशिकी तथा तहसील पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राजिम कबीर कुटी के संस्था प्रमुख मेघनाथ साहू,महंत दाऊ दास वैष्णव,महंत ननकू दास,रिखीदास,खगेश दास, ठाकुर राम,तुलाराम,मानिक राम, प्रमोद साहू उपाध्यक्ष दामाखेड़ा, आरती दास दामाखेड़ा,नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने स्वागत कर आशीर्वाद लिया।


