गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 19 सितंबर। त्रिवेणी संगम राजिम महानदी मैया के तट पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिन 75 दीपक जलाकर दीप दान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू सपत्नीक,भाजपा महिला मोर्चा,भगवती महिला मंडल के सदस्य बड़ी उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए तथा 105 दीपक जलाकर दीप यज्ञ हवन पूजन के साथ हर्षोल्लास से जन्मदिवस मनाया गया।मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव,उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर,पार्षद गण,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा राजू सोनकर, राजिम नगर के वरिष्ठ जन एवं महिला स्व सहायता समूह के अलावा लाला साहू,राजू साहू,अनीता यादव,मधु नत्थानी,छाया राही,खुशी साहू,मनीषा शर्मा, मनीषा साहू,आकाश सिंह राजपूत,भारत यादव,सुरेश पटेल,सुमित्रा निराला,अजय पटेल,तुषार कदम, अंजनी उत्तम निषाद,कुलेश्वर साहू, शांति साहू,भारती साहू,वीणा साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


