गरियाबंद
विश्वकर्मा जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
18-Sep-2025 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 18 सितंबर। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार को पैरी गंगा राज मिस्त्री मजदूर संघ द्वारा मैनपुर में धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान विश्वकर्मा की मनमोहक झांकी बनाकर नगर भ्रमण करवाया गया।
भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा में अन्य समाज के लोग भी इसमें बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं।
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने आरती उतार कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया।
शोभायात्रा में विशेष रूप से अध्यक्ष नोहर पटेल सचिन थनवर पावडे उपाध्यक्ष खेत्री कश्यप महामंत्री शेखर ध्रुव रूपेश कश्यप बड़ी संख्या में राजमिस्त्री मजदूर संघ के सदस्य शोभा यात्रा में शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


