गरियाबंद

जिला साहू संघ की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा
15-Sep-2025 2:50 PM
जिला साहू संघ की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 राजिम, 15 सितंबर। रविवार को जिला साहू संघ गरियाबंद की बैठक ग्राम बेलर में आहुत किया गया। जिसमें तहसील साहू संघ राजिम एवं छुरा साहू संघ के अन्तर्गत बेलर परिक्षेत्र पोखरा,कोपरा,फिगेश्वर नगर एवं मड़ेली,सोरिद,छुरा तथा जामगांव परिक्षेत्र समाजिक गण उपस्थित थे।

सभी पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधुओं विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से फिगेश्वर तहसील का पुनर्गठन एवं कोपरा को नगर साहू संघ का पुनर्गठन किये जाने का सर्व सहमति से प्रस्ताव लिया साथ ही जिला साहू संघ के पूर्व सचिव हेमराज साहू अधिवक्ता का दोनों सुपुत्रों का एम बी बी एस में चयन होने पर जिला साहू संघ के द्वारा सम्मान कर आशीर्वाद दिया गया। उक्त बैठक जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नारायण लाल साहू के तत्वावधान में संपन्न हुआ।  जिसमें उपस्थित कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू,जिला साहू संघ महामंत्री हेमंत साहू,जिला साहू संघ तहसील अध्यक्ष रामजी साहू,कार्यकारिणी अध्यक्ष विष्णु साहू,राजिम भक्तिन माता समिति के महासचिव मिंजुन साहू, ईश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष, भारती साहू तहसील उपाध्यक्ष,संगीता साहू उपाध्यक्ष, प्रमिला साहू, धानबाई साहू, नारायण साहू कोपरा,राम रतन साहू छुरा,राधे लाल साहू छुरा,गंगादिन साहू, खुमन साहू,सालिक राम साहू, मोतीराम साहू छुरा,रामू राम साहू,कुंज बिहारी साहू, हरि राम साहू,भोज राम साहू,मनोहर साहू, भुवन साहू,मीडिया प्रभारी जागेश्वर साहू एवं जिला पदाधिकारी तहसील पदाधिकारी परिक्षेत्र पदाधिकारी एवं ग्रामीण गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट