गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 8 सितंबर। छत्तीसगढ़ इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र ठाकुर ने कार्यकारिणी के निर्देशानुसार अनु पांडे को इंटक महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अनु पांडे कानूनी कार्यों, संगठन के विस्तार, महिला सदस्यों के मार्गदर्शन और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जिम्मेदार होंगी। साथ ही, उन्हें संगठन के संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए महिला विंग को सक्रिय रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इंटक परिवार ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता श्रीमती पांडे के नेतृत्व में महिला विंग की गतिविधियां और भी मजबूत होंगी। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।