गरियाबंद

जन्मदिवस पर बजाज ने चंपेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
06-Sep-2025 8:31 PM
जन्मदिवस पर बजाज ने चंपेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

नवापारा-राजिम, 6 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने अपने 70 वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को पंचकोशी धाम के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल चंपारण पहुंचकर चंपेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने महाप्रभु वल्लभाचार्य का दर्शन किया। श्री बजाज महाप्रभु के हवेली भी गए और कर्मयोगी स्व कृष्णादास अडिय़ा के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वे सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस समारोह में शामिल होकर सभी गुरूओं को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। श्री बजाज के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के नवापारा,अभनपुर नवागांव, सुंदरकेरा, पचेड़ा, खंडवा,माना बस्ती में समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी गई।

बधाई देने वालों में सांसद बृजमोहन अग्रवाल,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल,युवा नेता किशोर देवांगन, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा,सांसद प्रतिनिधि नवल किशोर साहू,मनीष चौधरी,मनीष देवांगन,पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, हितेश मंडई,पूर्व जनपद सदस्य कमल नारायण साहू,पूर्व पार्षद रूपेंद्र चंद्राकर, टीकम चंद साहू जौंदी, ईश्वरी देवांगन सहित प्रदेश मंत्री मंडल मंत्री, सांसद, विधायक व पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।


अन्य पोस्ट