गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 6 सितंबर। अभनपुर विधानसभा के विधायक इन्द्र कुमार साहू का शुक्रवार को जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक साहू सपत्नीक सुबह सर्वप्रथम ग्राम देवता एवं शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश व अंचल के सुख समृद्धि,अच्छी फसल की कामना की। आज के दिन शिक्षक दिवस होने के कारण जन्मदिवस कार्यक्रम और खास हो गया।
अभनपुर में अंचल के हजारों की संख्या में शुभचिंतक, भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी पहुंचकर श्री साहू को बधाई शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों के लिए विशाल भोजन भंडारा व स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी लोककला मंच हमर अंगना के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद बृजमोहन अग्रवाल,मंत्री गुरु खुशवंत साहेब राजिम विधायक रोहित साहू,पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू,प्रदेश मंत्री अमित साहू,रायपुर ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के संयोजक अंजय शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष फानेंद्र वर्मा,पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू,उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,मानिकचौरी पूर्व सरपंच बुद्धेश्वर साहू,किसान नेता चंद्रिका साहू,मुकेश ढीढी,पार्षदगण रवि साहू,नम्मू ध्रुव, सचिन सचदेव,सहदेव कंसारी, लोमेश्वरी साहू,मेघनाथ साहू,प्रेमलाल साहू,मायाराम साहू,पूजा कंसारी,जीना निषाद,निर्मला साहू,डॉ योगिता सिन्हा,अशोक नागवानी,बाबी चावला,मुकुंद मेश्राम,मंडल महामंत्री सौरभ सिंटू जैन,धीरज साहू, हेमंत साहू,देवेंद्र साहू,पारसमणी साहू, पद्मिनी सोनी,धनमती साहू,साधना सौरज,प्रभा बांसवार,टिंकू सोनी,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनुज राजपूत,अंकित मेघवानी,राजू रजक,खुशवंत ठाकुर, युवराज यादव, पिपरौद सोसायटी अध्यक्ष किशन साहू, नुक चंद यादव, सुंदरकेरा सोसायटीअध्यक्ष नीलकंठ साहू,जामगांव सोसायटी अध्यक्ष किशन सिन्हा, मानिकचौरी सहित बड़ी संख्या में अंतर के लोग शामिल हुए।