गरियाबंद

उत्कृष्ट कार्य के लिए शरद चोपकर सम्मानित
06-Sep-2025 3:23 PM
उत्कृष्ट कार्य के लिए शरद चोपकर सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम,  6 सितंबर। विधायक कार्यालय नवापारा में पदस्थ कार्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय मानवधिकार एवं आरटीआई जागरूता संगठन, भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरद चोपकर को उनके विगत वर्षों से भारतीय संस्कृति, कला, जनजागरण, संगीत, गायन एवं राष्ट्रीय मानवधिकार, एवं आरटीआई जागरुता संगठन,भारत के बेनर तले सेवाभाव एवं मानवता हेतु किये कार्य के लिये समाज मानव रत्न सम्मान 2025 प्रदान किया गया। साथ ही शरद चोपकर के उत्कृष्ट कार्य से प्रभावित होकर साहित्यिक अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा संत गाडगे लोक शिक्षक अवार्ड हेतु चयनित किया गया है। अवार्ड 14 सितम्बर को प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय मानवधिकार एवं आरटीआई जागरूता संगठन, भारत के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश ठाकुर अंर्तराष्ट्रीय पुरस्कृत गायक, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष निधि चोपकर एवं सुश्री कोनिका ठाकुर छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष  साथ ही मुख्य कार्यकारिणी सदस्य अरूण साहू, नागेन्द्र तिवारी,दिनेश शर्मा, आकाश पांडे, भूपेश नागवंशी, डेविड निराला, दुकालू यादव, मुन्ना ठाकुर द्वारा शरद चोपकर को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना किये है।


अन्य पोस्ट