गरियाबंद

शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री से की ई संवर्ग की पदोन्नति की मांग
05-Sep-2025 3:55 PM
शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री से की ई संवर्ग की पदोन्नति की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 5 सितंबर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता रामनारायण मिश्रा ने बताया कि छग शिक्षा संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख रूप से शनिवार को शाला पहले की भांति, सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगाने की मांग की, साथ ही साथ टी संवर्ग के प्राचार्य पदोन्नति आदेश जारी करने पर मंत्री का आभार व्यक्त किया।

ई संवर्ग की प्राचार्य की पदोन्नति शीघ्र करने के संबंध में कार्यवाही करने का आग्रह किया। मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। शनिवार को सुबह स्कूल के आदेश शीघ्र जारी होने की संभावना है। इस प्रतिनिधि मंडल में संजय सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष, ओंकार सिंह प्रमुख प्रांतीय संगठन मंत्री, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता उपप्राताध्यक्ष, मनोज राय महामंत्री, हरि प्रसाद शर्मा, भुवन सिंहा संभागीय अध्यक्ष, टीकम सिंह साहू प्रांतीय मंत्री आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट