गरियाबंद

अभनपुर क्षेत्र में दो खुदकुशी, जांच
01-Sep-2025 10:15 PM
अभनपुर क्षेत्र में दो खुदकुशी, जांच

नवापारा-राजिम, 1 सितंबर। अभनपुर में दो अलग-अलग जगहों पर फ ांसी पर लटके शव मिले हंै। अभनपुर में पार्षद के भाई ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, वहीं परसदा में एक ग्रामीण का शव फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुटी है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, अभनपुर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी धर्मेंद्र ध्रुव ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सुबह घर के सदस्य ने फंदे से लटका शव देखा। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद का भाई था।

आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं बस्ती में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

दूसरे मामले में अभनपुर क्षेत्र के ग्राम परसदा में एक ग्रामीण का शव नर्सरी में पेड़ पर फंदे से लटके मिला है। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान भीष्म पिता दानकराम साहू के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस दोनों ही मामलों में परिजनों का बयान ले रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


अन्य पोस्ट