गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 1 सितंबर। ग्राम टोकरो में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नवयुवक गणेशोत्सव समिति द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक इंद्रकुमार साहू ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत पुराना खेल हैं, हमारे संस्कृति का एक हिस्सा है,युवाओं को एकजुट और उन्हें जोडऩे का बहुत अच्छा प्रयास हैं, प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत बनाने में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया।
इस आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सूरज साहू मंडल महामंत्री,बुद्धेश्वर साहू उपाध्यक्ष भाजपा मंडल अभनपुर, व्यास नारायण सोनबरसा उपसरपंच, ताराचंद साहू प्रतिनिधि जनपद सदस्य,चोमेश्वर कुर्रे सरपंच प्रतिनिधि, नेतराम साहू सरपंच,ग्राम पंचायत केंद्री,टेक राम साहू,प्रेमलाल साहू, नयानचंद साहू,सेन कुमार साहू, रामविशाल साहू,गोपाल राम साहू, शोभाराम साहू, कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संतराम सोनबरसा से.नि.व्याख्याता ने किया।