गरियाबंद

सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान
25-Aug-2025 8:37 PM
सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 25 अगस्त। अभनपुर विकासखंड के ग्राम उल्बा पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक यादव राम साहू सेवानिवृत्त हो गए। यादव राम साहू 22 फरवरी 1986 को बीजापुर जिले के मुसलूर में सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। बस्तर में 9 वर्षों तक सेवा देने के बाद, वे अभनपुर विकासखंड के चेरिया, जामगांव, खड़वा में सेवा देने के बाद उल्बा में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 10 वर्षों तक संकुल समन्वयक के रूप में भी कार्य किया।

सेवानिवृत होने पर ग्राम पंचायत उल्बा के सरपंच नेहरू लाल साहू ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यादव राम साहू जी ने अपने सेवाकाल में पूरी लगन और निष्ठा से काम किया। विभिन्न पदों पर आपकी सादगी और स्पष्ट कार्यशैली मित्रों और लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है। आपने बच्चों में जो शिक्षा की अलख जगाई है, वह अनुकरणीय है।

 

 


अन्य पोस्ट