गरियाबंद

नवापारा-राजिम, 16 अगस्त। आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस शहर सहित अंचल में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नवापारा नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।
श्री साहू ने कहा कि यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है। देश के आजादी के कितनों ने ही कड़े संघर्ष किए है। वीर शहीदों के त्याग, बलिदानों के बदौलत हमें आजादी मिली है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में अहिंसक लड़ाई लड़ी गई, वह अनोखी क्रांति है। जिसमें हमें विजयी मिली और देश आजाद हुआ। उन्होंने नगर में हो रहे निर्माण कार्य और विकास कार्यों के लिए मिली करोड़ों की स्वीकृति की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिकाध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार पैकरा ने की। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पार्षद गण, रवि साहू, रामरतन निषाद, लोमेश्वरी साहू, सहदेव कंसारी, केकती सोनवानी, अर्जुन साहू, पूजा कंसारी, जीना निषाद, नम्मु नारायण धु्रव, निर्माला साहू, मुकुंद मेश्राम, संजय साहू, धीरज साहू, योगिता सिन्हा, साधना सौरज, धनमती साहू के अलावा गणमान्य नागरिक, नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व नगरवासी मौजूद थे।