गरियाबंद

महिला मोर्चा ने सिपाहियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
09-Aug-2025 2:54 PM
महिला मोर्चा ने सिपाहियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नवापारा राजिम, 9 अगस्त। आज नगर का वातावरण देशभक्ति और भाईचारे की भावना से सराबोर रहा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन के नेतृत्व में पुलिस थाना गोबरा नवापारा पहुंच कर महिला मोर्चा की बहनों ने नगर के सिपाही भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके साहस,समर्पण और सुरक्षा की भावना को नमन किया।

इस अवसर पर वीर जवानों के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की मंगल कामनाएं की गईं। महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन ने कहा रक्षा सूत्र केवल धागा नहीं यह हमारे विश्वास,सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। महिला मोर्चा महामंत्री  नीता धीवर ने भावुक होकर कहा कि हमारे वीर जवान हमारे लिए परिवार के समान हैं,उनका साहस हमें गर्व से भर देता है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने कहा कि इन बहादुर हाथों में बंधी राखी हमें यह भरोसा देती है कि देश का भविष्य सुरक्षित है।  कार्यक्रम में महिला मोर्चा महामंत्री नीता धीवर, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, पार्षद जीना निषाद, पार्षद निर्मला साहू, पार्षद ओमेश्वरी साहू, पदमनी सोनी, मंडल उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, साधना सौरज, किरण सोनी, पार्षद पूजा कंसारी, हर्षा कंसारी, जनपद सदस्य वर्षा मिश्रा,प्रभा बांसवार, उमा कंसारी, ललिता साहू, हेमिन साहू और लता ताडिया सहित महिला मोर्चा की अनेक रक्षा सूत्र बांधते समय सिपाही भाइयों ने कहा कि यह स्नेहिल बंधन उन्हें अपने कर्तव्य के प्रति और अधिक दृढ़ता से प्रेरित करता है,यह पुनीत आयोजन न केवल राखी के पवित्र बंधन का प्रतीक रहा, बल्कि देशप्रेम और सामाजिक एकजुटता का अद्वितीय संदेश भी दे गया।


अन्य पोस्ट