गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 3 अगस्त। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को भाजपा सदस्यता अभियान 2024-25 के अंतर्गत उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
राजिम विधायक रोहित साहू ने 14 हजार 611 सदस्य बनाकर प्रदेश के टॉप-10 कार्यकर्ताओं में स्थान प्राप्त किया, जिन्हें ‘रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया। सम्मान मिलने के बाद विधायक रोहित साहू ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि राजिम विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और निष्ठा का सम्मान है। सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, घर-घर जाकर संगठन की विचारधारा को पहुंचाया और हर नागरिक को भाजपा से जोडऩे का कार्य किया। मैं इस सफलता को हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं। आने वाले समय में हम इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत करेंगे।
इस सम्मान समारोह में गरियाबंद जिले से राजेश साहू और चंद्रशेखर साहू को ‘श्री सम्मान’’प्रदान किया गया। जबकि जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल, थानसिंग निषाद और भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक साहू, गरियाबंद के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन को ‘दीप सम्मान’ से नवाजा गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल, योगेश शर्मा, ओमकार साहू, मनीष साहू, डायमंड साहू, निखिल साहू आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा, महामंत्रीगण रामू रोहरा, संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती तथा मंच संचालन अनुराग सिंहदेव और नवीन मार्कण्डेय ने किया। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


