गरियाबंद

सौरभ जैन- चेतन साहू भाजपा मंडल महामंत्री बने
03-Aug-2025 3:10 PM
सौरभ जैन- चेतन साहू भाजपा मंडल महामंत्री बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 3 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में एवं संभाग प्रभारी सौरभ सिंह के सहमती से भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग के अनुशंसा से नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने मंडल पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए नवापारा भाजपा मंडल के महामंत्री पद पर पूर्व पार्षद सौरभ सिंटू जैन नवापारा, एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चेतन साहू दादरझोरी की नियुक्ति हुई है।  इस अवसर पर अंचल के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए विधायक इंद्रकुमार साहू सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट