गरियाबंद
मनीष देवांगन, धीरज साहू, गुलशन साहू, तनु मिश्रा उपाध्यक्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में एवं संभाग प्रभारी सौरभ सिंह के सहमति से भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग के अनुशंसा से नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की सूची जारी की है।
जिसमें नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा नवापारा,मनीष देवांगन उपाध्यक्ष नवापारा, धीरज साहू उपाध्यक्ष नवापारा, गुलशन साहू उपाध्यक्ष हसदा, तनू मिश्रा उपाध्यक्ष तर्री, सौरभ (सिंटू) जैन महामंत्री नवापारा,चेतन साहू महामंत्री दादरझोरी, हेमंत साहू मंत्री दुलना, पदमणी सोनी मंत्री, हर्षा कंसारी मंत्री नवापारा, कैलाश तिवारी मंत्री गोबरा नवापारा, मनीष चौधरी कोषाध्यक्ष नवापारा, आशीष गोलछा सह कोषाध्यक्ष नवापारा, कुणाल मिश्रा मीडिया प्रभारी नवापारा, रामखिलावन साहू सह मीडिया प्रभारी परसदा, सुरेश भोले सोनकर प्रचार प्रसार मंत्री पारागांव, देवेन्द्र सेन सह प्रचार प्रसार मंत्री नवापारा, प्रेम साधवानी सोशल मिडिया नवापारा, लुमेश चक्रधारी सह सोशल मीडिया नवागांव, पारसमणी साहू कार्यालय प्रभारी छांटा, डिलन् कावले सह कार्यालय प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर अंचल के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए विधायक इंद्रकुमार साहू सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।


