गरियाबंद

भाजपा जिला गरियाबंद की कार्यकारिणी घोषित, चंद्रशेखर साहू बने जिला महामंत्री
31-Jul-2025 4:17 PM
भाजपा जिला गरियाबंद की कार्यकारिणी घोषित, चंद्रशेखर साहू बने जिला महामंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के अनुमोदन पर भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

कार्यकारिणी में राजिम क्षेत्र के युवा भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू को भाजपा जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार, गरियाबंद के वरिष्ठ नेता आशीष शर्मा को भी जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में प्रीतम सिन्हा, गुरुनारायण तिवारी,ईश्वर साहू, केशरी ध्रुव, पदुलोचन जगत, सरिता ठाकुर, कोषाध्यक्ष के रूप में अजय रोहरा तथा जिलामंत्री के रूप में सुरेंद्र सोनटेके, जगदीश यदु, नूरमती मांझी, मनीष सिन्हा, श्रुति धुर्वा, तृप्ति बनर्जी एवं जिला प्रवक्ता के रूप में राधेश्याम सोनवानी की नियुक्ति की गई है।

नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

 जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी है। जिला भाजपा कार्यालय में विधायक रोहित साहू और जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की कामना की।

 सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद एवं वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी और वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट