गरियाबंद

पर्यावरण है तो प्राण है - अशोक बजाज
23-Jul-2025 4:24 PM
पर्यावरण है तो प्राण   है - अशोक बजाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम,  23 जुलाई।  पर्यावरण है तो प्राण है, इसकी रक्षा करना प्राणों की रक्षा करने के समान है। उक्त पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक ‘एक पेड़ मां के नाम’कार्यक्रम मेें व्यक्त किए। श्री बजाज ने कहा कि हरियाली का सीधा संबंध खुशहाली से हैं, धरती हरी भरी रहेगी तो हमारे जीवन में भी खुशहाली बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वृक्ष तमाम जीवों को पालते हैं तथा शुद्ध आक्सीजन प्रदान करते हैं। इस अवसर पर  गौठान में सैकडों पौधे लगाये गए। इस कार्य मे ग्रामवासियों विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री तुलाराम धिवर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, सरपंच नत्थूराम साहू, सहकारी समिति के उपसरपंच प्रीतम सिन्हा, रूपचंद नागवंशी, अवधराम नागवंशी, रामचंद्र ध्रुव, लीलाराम पटेल, भागीरथी तारक, उसुक बाई ढिढी, उपसरपंच मोंगरा तारक, चमेली बाई सिन्हा, सुखबती साहू, नोहर यादव, मुन्ना सिन्हा, दुष्यंत साहू, पुरानिक सिन्हा, विजय राव, प्रेम सिन्हा, कुमारी कुर्रे, यशोदा बाई, टिकम सिन्हा, गुड्डू तारक, लोकनाथ मनहरे, प्रमोद मनहरे, अशोक सिन्हा, अलेन पटेल, संतोष सिन्हा व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट