गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 17 जुलाई। ग्राम सोनेसिली में पिछले दिनों श्री बालाजी मानस शक्ति केन्द्र पिपरौद के अंतर्गत पावन ग्राम सोनेसिली के आशा ज्योति मानस मंडली एवं ग्राम पंचायत ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से एक दिवसीय गुरु पूर्णिमा मानस महोत्सव मनाया गया।
सुबह 9 बजे मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर के अध्यक्ष एन आर साहू गुरुदेव एवं समस्त पदाधिकारी गण एवं श्री बालाजी मानस शक्ति केन्द्र पिपरौद के अध्यक्ष एस एल साहू गुरुदेव,सचिव नूतन साहू एवं समस्त पदाधिकारी गण एवं ग्राम पंचायत सरपंच अजय साहू उपसरपंच ताराचंद साहू,समस्त पंचगण व ग्राम प्रमुख आशा ज्योति मानस मंडली के समस्त सदस्यों एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की पूजा अर्चना किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गुरु शिष्य की परंपरा को निभाते हुए शिक्षक, शिक्षिका,सभी मानस मंडली एवं ग्राम के सरपंच उप सरपंच को गुरु शिष्य का फोटो फ्रेमिंग तारिणी महिला मानस परिवार कुर्रा नवापारा तिथियाँ तारिणी साहू के द्वारा सौजन्य भेट किया गया। स्थानीय मंडली आशा ज्योति मा मंडली सोनेसिली द्वारा मंगलाचरण किया गया।जिसमें सात मा मंडलियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लव कुश मा मंडली ठेलकाबांधा, ज्ञान दीप महिला मा.मंडली डोंगीतराई, मा दंतेश्वरी महिला मा मंडली खमरिया भखारा, महेश्वर मा मंडली मानिकचौरी,मां सरस्वती मा मंडली गिरोला, जय सरस्वती मा मंडली टोकरों, ने प्रस्तुति दी कार्यक्रम में मा कौशिल्या जिला मानस संघ व श्री बालाजी मानस शक्ति केन्द्र पिपरौद एवं ग्रामीणों के द्वारा शिक्षकों को श्रीफल, गमछा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।