गरियाबंद

गायत्री शक्ति पीठ नवापारा में ट्रस्ट का पुनर्गठन
14-Jul-2025 4:07 PM
गायत्री शक्ति पीठ नवापारा में ट्रस्ट का पुनर्गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 14 जुलाई। गायत्री शक्तिपीठ के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में  रविवार को बैठक हुई, और ट्रस्ट का ऐतिहासिक पुनर्गठन करने के पहले वेद माता गायत्री परम पूज्य गुरुदेव परम वंदनीय माता को साक्षी मानते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

यह आयोजन श्रद्धा, संकल्प और संगठन का अद्भुत संगम रहा, जिसमें गायत्री शक्ति पीठ नवापारा के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता, सभी प्रज्ञा मंडल के सदस्य उपजोन संगठन प्रभारी,एम. एल.साहू उपजोन समन्वयक, सी.पी.साहू जिला समन्वयक,लच्छूराम निषाद ब्लॉक समन्वयक आर.एस.चौरसिया रायपुर जिले के एवं ब्लॉक के समर्पित सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शक्ति पीठ के पूर्व मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुदर्शन वर्मा  ने प्रस्ताव रखते हुए  पवन कुमार यदु का नाम रखा और उन्हें मुख्य प्रबंध ट्रस्टी के पद पर सभी के सर्वसम्मति से चयन किया गया। सहायक-ट्रस्टी के लिए मोहनलाल मानिकपन और अन्य ट्रस्टी के रूप में रामनारायण यदु, दशरथ लाल साहू,कृष्ण कुमार साहू,गजेंद्र कुमार साहू, नेमीचंद साहू जैसे युवाओं को ट्रस्टीयों में शामिल किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के प्रबंधन समितियों में महिला ट्रस्टी के लिए भी नाम प्रस्ताव करते हुए नीता धीवर, धनमती साहू का नाम चयन कर महिला ट्रस्टी के लिए विधिवत पुनर्गठन किया गया। सभी समितियों में योग्यता, प्रतिबद्धता और सेवाभावना को प्राथमिकता देते हुए चयन किया गया,जिससे ट्रस्ट के कार्यों में पारदर्शिता, समर्पण और गति सुनिश्चित की जा सके। इस आयोजन में उपस्थित सभी ट्रस्टियों एवं सदस्यों ने पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों,आदर्शों एवं मिशन की मर्यादा का पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया. साथ ही, उन्होंने गायत्री परिवार के प्रचार-प्रसार और सामाजिक,आध्यात्मिक जागरूकता अभियान को और व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

युग निर्माण मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प जिला समन्वयक लच्छूराम निषाद ने कहा कि यह ट्रस्ट केवल संगठनात्मक संरचना नहीं, बल्कि युग निर्माण आंदोलन की एक नवीन ऊर्जा का केंद्र बनेगा।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गुरुदेव के विचारों को आत्मसात कर जनसेवा में जीवन समर्पित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित गायत्री परिजनों ने हम बदलेंगे, युग बदलेगा के संकल्प के साथ युग निर्माण मिशन को आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा ली।


अन्य पोस्ट