गरियाबंद

दयालु राम बने नपा सांसद प्रतिनिधि
13-Jul-2025 7:09 PM
दयालु राम बने नपा सांसद प्रतिनिधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 13 जुलाई। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा में वरिष्ठ भाजपाई पूर्व मंडल अध्यक्ष दयालुराम गाड़ा को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू,पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू,पूर्व अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज का आभार धन्यवाद व्यक्त किया।

 रायपुर स्थित सांसद निवास पहुंच कर साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज,भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम नारंग से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता साथ में रहे जिनमें से प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश यादव,जिला मंत्री परदेसीराम साहू, महामंत्री नवल साहू,नात्थूराम साहू,मनीष देवांगन,हितेश मंडई, किशन साहू, रेशम हुंडल,सक्षम हुंडल,अकरम रिजवी,इमरान सोलंकी, सुमित सिन्हा, झाड़ू राम सिन्हा, नारायण यादव,टीकाराम साहू,रोहित सेन,सोहेद्र साहू, दशरथ साहू, भुवन भारती,घासीराम भारती, चुन्नू दास मानिकपुरी, गंगू राम साहू, देवनाथ साहू, खिलावन कहार,नारायण बाग,सावित्री छगन,महेंद्र सिक्का,सुधीर बाग, हरिश नायक मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट