गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 28 जून। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को अमलीपदर जाते समय दोपहर 2 बजे मैनपुर पहुंचे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
भूपेश बघेल के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आगमन के चलते विधायक जनक ध्रुव के समर्थक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह स्वागत की तैयारी सुबह से की जा रही थी। जैसे ही भूपेश बघेल का काफिला मैनपुर पहुंचा, जमकर आतिशबााजी की गई और फूलमाला के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
इस दौरान बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन का भी कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने कार्यकर्ता एवं नेता संगठन के साथ मिलकर कार्य करें और क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा सामने रहे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गैंदू यादव, नेहाल नेताम, एनएसयुआई प्रदेश सचिव चित्रांस ध्रुव, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष खेदू नेगी, टिकम सिंह कपिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, शाहिद मेमन, शांतू यादव, लिकेश यादव, जाकिर रजा, डोमार साहू, अजहर मेमन, गज्जू यादव, सामंत शर्मा, विरेन्द्र श्रीवास्तव, हेमलाल बारले, नूतन मरकाम, सुखचंद ध्रुव, देवीसिंह कमलेश, रामभरोसा, पवन जगत, पुनित ध्रुव, लोकेश सांडे, रोहन मरकाम, आशीष राय, अहमद बेग, अमान मेमन, नीरा कपिल, दुलेश्वरी नागेश, हरिश्वर पटेल, जलेश्वरी दुलारी बाई, दयाबाई मरकाम, नीरा बाई, गणेशिया नागेश, अंबिका, शैलेन्द्र साहू, विकास तिवारी, विनीत बाघमार, बृजलाल सोनवानी, उवेशरजा भट्टी सहित सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन के चलते भारी सुरक्षा बल तैनात रही तो दूसरी ओर भूपेश बघेल के काफिले में तीन दर्जन से ज्यादा वाहनों का काफिला गुजरा।