गरियाबंद

गुजरात -पंजाब में आप की जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
26-Jun-2025 3:23 PM
गुजरात -पंजाब में आप की जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 26 जून। गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। इस जीत के बाद पार्टी में जबर्दस्त उत्साह है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर किया। आम आदमी पार्टी के रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन चक्रधारी ने कहा पूरे भारत में 5 सीटों पर उपचुनाव हुआ जिसमें आम आदमी पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ी और दोनों सीटे आम आदमी पार्टी के खाते में आया और पार्टी को शानदार जीत मिली। यह अरविंद केजरीवाल की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी सरकार के कामों से बहुत ख़ुश हैं और उन्होंने 2022 से भी ज्यादा वोट दिया है। गुजरात की जनता अब बीजेपी से परेशान हो चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद दिखाई दे रही है। यह चुनाव परिणाम गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगी।

उन्होंने कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति का परिणाम है। जनता अब जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास और पारदर्शिता चाहती है। मोहन ने कहा कि गुजरात के लोग आम आदमी पार्टी में केजरीवाल मॉडल को पसंद करने लगे हैं।

यह उपचुनाव परिणाम देश की राजनीतिक दिशा में बदलाव के संकेत हैं। उनका कहना है कि जनता जवाबदेही चाहती है और नए विकल्पों को स्वीकार कर रही है। दो सीटों पर जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता भाजपा व कांग्रेस दोनों की अवसरवादी राजनीति से ऊब चुकी है। आप में उसे नई उम्मीद दिखाई दे रही है।


अन्य पोस्ट