गरियाबंद

भाजपा मंडल राजिम द्वारा संकल्प सिद्धि कार्यक्रम
20-Jun-2025 3:41 PM
भाजपा मंडल राजिम द्वारा संकल्प सिद्धि कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 20 जून। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल राजिम द्वारा संकल्प सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू रहे। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में गरीब कल्याण के लिए अनेक कार्य किए गए हैं जिन्हें जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ वंचित लोगों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

 

कार्यक्रम को पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, राजिम भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, भाजपा नेत्री छाया राही ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल, गैंदलाल साहू, रामगुलाल साहू, सुनील श्रीवास्तव, कमल सिन्हा, आकाश राजपूत, शैलेन्द्र साहू, भरत सिन्हा, जीतेन्द्र पेंदरिया, राधेश्याम सोनी, मनोज देवांगन, बोधन साहू, छन्नू साहू, नारायण साहू, गोपचंद बनर्जी, रेणुका साहू, देवकी साहू, मधु नथानी, मनीषा साहू, शांति साहू, शकुन साहू, मीना ध्रुव, टोमेश्वरी रात्रे, मनीषा शर्मा, अन्नू पांडे, ममता यादव, दुलारी सिन्हा, खुशी साहू, रेखा साहू, नीतू सिंह बांधे, नोमिका साहू, लोकेश सोनी, शरद पारकर, सोमनाथ पटेल, पूरन यादव, टंकू सोनकर, प्रवीण पुष्कर, अशोक मिश्रा, ऋषि दुबे, आशीष साहू, आशीष पांडे, युवराज साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। संकल्प सभा कार्यक्रम के पश्चात विधायक एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट