गरियाबंद

मोदी के 11 वर्ष देश और दुनिया में बेमिसाल-चंद्रशेखर साहू
12-Jun-2025 8:06 PM
मोदी  के 11 वर्ष देश और दुनिया में बेमिसाल-चंद्रशेखर साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 12 जून। केंद्र सरकार के 11 पर्व पूरे होने पर पूर्व कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू ने ग्राम नवागांव में कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि केन्द्र के ग्यारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

श्री साहू ने कहा कि सेवा, सुशासन, गरीबों का कल्याण मोदी जी के महामंत्र हैं। देश की मुख्य सेवा के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इन ग्यारह वर्षों में किए गए कार्यों को देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी जाना जाता है तथा वैश्विक स्तर पर उनकी प्रशंसा की जा रही है। आज भारत विकासशील देशों से आगे विकसित भारत के अंतिम पायदान पर खड़ा है।

आज यहां की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। जिसका श्रेय केन्द्र की भाजपा सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। मोदी के ग्यारह वर्ष बेमिसाल हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता टीकम चंद साहू, पूर्व सरपंच इतवारी चक्रधारी, सरपंच छबीली खगेश, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष रेखराम सिन्हा, कोषाध्यक्ष शिशुपाल साहू, डोमार साहू, संतु चक्रधारी, नारायण चक्रधारी, नंदकुमार चक्रधारी, चेतन साहू व अश्वनी कुमार साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट