गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 10 जून। विधायक के जन्मदिन पर भाजपा नेता श्याम अग्रवाल ने बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान श्याम अग्रवाल ने विधायक को केक भी खिलाया और उनका मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर महासमुंद के पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू, नेहरू साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा नेता श्याम अग्रवाल ने कहा कि राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के प्रयास से राजिम में करोड़ों के विकास कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद देकर नेता चुना है। विधायक उस उम्मीद पर खरा उतरे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में राजिम क्षेत्र में विकास कार्य ठप हो गए थे, लेकिन रोहित साहू के विधायक बनते ही राजिम विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। आने वाले समय में विधायक रोहित जी के नेतृत्व में अनेक बड़े विकास कार्य होंगे। जिससे राजिम की पहचान प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी गुंजेगी।