गरियाबंद
पेड़ पौधे प्रकृति का वरदान, सहेजकर रखे-योगिता सिन्हा
09-Jun-2025 4:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 9 जून। पेड़ पौधे,नदी, पहाड़, झरने प्रकृति का अनुपम वरदान है। हमारी जिम्मेदारी है कि नि:शुल्क मिले प्राकृतिक उपहार को सहेजकर रखे। भाजपा नेत्री योगिता सिन्हा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते कई प्राकृतिक आपदाएं घटित हो रही है। जंगल उजड़ रहे है। हरियाली समाप्त हो रही है। जीव, जंतु एवं जंगली जानवर का बसेरा समाप्त हो रहा है। ऐसे में अब प्राकृतिक संपदा को बचाने की दिशा में सार्थक प्रयास करना पड़ेगा। आने वाले पीढ़ी के लिए जंगल, नदी पहाड़ बचा रहे।
इसके लिए चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं। नदी, पहाड़, झरनों आदि का संरक्षण किया जाय। खासकर बच्चों एवं युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर जनजागरूकता के माध्यम से पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे