गरियाबंद

नवापारा राजिम, 3 जून। समीपस्थ ग्राम आलेखूंटा के सिन्हा समाज के युवाओं द्वारा विगत 3 वर्षों से निरंतर वृक्षारोपण करते एक नया संदेश देते हुए जन जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। सभी युवाओं ने एक अनूठा पहल करते हुए अपने अपने जन्म दिन के अवसर पर वृक्षारोपण करने का पुण्य और नेक संकल्प लिया गया।
युवा मंच सिन्हा समाज आलेखूंटा के युवा अध्यक्ष फागेश सिन्हा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण का शुरूआत किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत आलेखूंटा के सरपंच प्रतिनिधि झाड़ू राम सिन्हा, उप सरपंच व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिन्हा,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य अजय सिन्हा एवं अन्य युवा साथी नोमेंद्र सिन्हा,गोपेंद्र सिन्हा,यशवंत सिन्हा,कुंदन सिन्हा,विजय सिन्हा, ओम लाल सिन्हा,लोकेश सिन्हा,सुरेंद्र सिन्हा,सुंदरम सिन्हा,नीलम सिन्हा सहित अन्य युवा साथियों ने सहयोग प्रदान किए।