गरियाबंद

अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तिकरण का प्रतीक-विधायक
31-May-2025 7:44 PM
अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तिकरण का प्रतीक-विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 31 मई। नगर पालिका गोबरा नवापारा द्वारा महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवनगाथा पर गोष्ठी एवं महिलाओं के सम्मान के लिए नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, नवापारा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नेता प्रतिपक्ष संध्या राव,  भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नवापारा नगर पालिका के पार्षदगण के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों द्वारा महारानी अहिल्याबाई होलकर के छायाचित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

श्री साहू ने अपने उद्बोधन में महारानी अहिल्याबाई होलकर को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। देवी अहिल्याबाई होलकर ने समाज सुधार एवं विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए। नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की जीवन गाथा समाज के लिए एक प्रेरणा है। जनता के लिए उन्होंने जनहितैषी कार्य किया।अपनी प्रजा के लिए तालाब एवं कुआं खुदवाया एवं बच्चों के लिए पाठशाला खुलवाए।

देवी अहिल्या बाई होलकर ने बुराइयों एवं कुरीतियों को हटाने के लिए प्रयास किया। वे बाल विवाह की विरोधी थी।  हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज में फैले बुराइयों एवं कुरीतियों को खत्म करने का कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में 45 स्वच्छता दीदीयों को टिफिन देकर उनका सम्मान किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन स्वच्छता दीदीयों को साड़ी देकर सम्मान किया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित देवी अहिल्याबाई होलकर गोष्ठी कार्यक्रम में सभापति सहदेव कंसारी, रवि साहू, पूजा कंसारी, जग्गू यादव, सचिन सचदेव, निर्मला धीरज साहू, पार्षदगण  राम रतन निषाद,लोमेश्वरी साहू,जीना निषाद, नम्मू नारायण ध्रुव, दीपाली राजपूत, अर्जुन साहू, नगर के प्रबुद्धजन, उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट