गरियाबंद

बलौदाबाजार आगजनी की घटना लचर कानून व्यवस्था का परिणाम-विनोद
26-Aug-2024 2:59 PM
बलौदाबाजार आगजनी की घटना लचर कानून व्यवस्था का परिणाम-विनोद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 26 अगस्त। बलौदाबाजार आगजनी मामले में भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव एवं कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं तथा सतनामी समाज के लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में गरियाबंद जिला मुख्यालय में पीसीसी से नियुक्त प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला कांग्रेसाध्यक्ष भावसिंग साहू के नेतृत्व में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।

गरियाबंद प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव श्री चंद्रार ने संबोधित करते हुए कहा कि विधायक देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समाज के निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर भाजपा सरकार असली आरोपियों को बचा रही है। सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए विपक्षी नेताओं पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। बलौदाबाजार में असामाजिक तत्वों ने आगजनी जैसे गंभीर घटना को अंजाम दिया। यह भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है। सरकार का सूचना तंत्र पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के चलते बलौदाबाजार आगजनी की घटना हुई। भाजपा सरकार द्वारा की जा रही बदले की कार्रवाई का जितनी भी निंदा की जाए कम है।

  कार्यक्रम को बिंंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने भी संबोधित कर सरकार के लचर कानून व्यवस्था की आलोचना की। जिलाध्यक्ष भावसिंग साहू ने भी संबोधित किया। संबोधन पश्चात निर्दोष लोगों की नि:शर्त रिहाई को लेकर कांग्रेस जनों ने अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी दाऊलाल चंद्राकर संजय नेताम उपाध्यक्ष, युगल पांडे, ओंकार ठाकुर, हाफीज खान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अनियाबंद, अनिल चंद्राकर, प्रेम सोनवानी, जितेंद्र ठाकुर, ललिता यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर, योगेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, सेवाराम गुप्ता, रमेश मेश्राम, मुकेश रामटेके, मुकेश पांडे, गैंदराम सिन्हा, नंदनी त्रिपाठी, कादर हिमगोडा, मूलचंद ठाकुर, राजेश यादव, सुघ्घरमल आडे, अमित मिरी, मुकेश सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट