गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 11 अगस्त। नगर के प्रतिष्ठित शासकीय रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है। इसी गौरव को संर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत दिनांक 09 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो। अत: उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी स्कूलों में शिक्षक, विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस के कैडेट, अभिभावक, जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित करते हुए संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा।
इसी तारतम्य में विद्यालय में संचालित एनसीसी के एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स और छात्र छात्राओं के द्वारा तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा शपथग्रहण का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा तिरंगा शपथ ग्रहण किया गया तत्पश्चात तरंगा झंडा अमर रहे उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।
रैली में नगर भ्रमण करते हुए कैडेट्स राजिम के नगर पंचायत भवन में पहुंचे जहां मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे एवं तहसीलदार राजिम अजय चंद्रवंशी ने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्र निर्माण व राष्ट्र ध्वज सम्मान का संदेश दिया एवं मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात नगर पंचायत में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर शपथ कार्यक्रम का हिस्सा बने। एएनओ सागर शर्मा के निर्देशन में कैडेट्स व छात्रों ने एनसीसी गीत गाकर हर घर तिरंगे का आह्वान किया।
नगरवासियों ने कैडेट्स के अनुशासन, राष्ट्र के प्रति सम्मान के जज्बे की भूरि भूरि प्रशंसा की। विद्यालय परिसर में वापस आकर श्एक पेड़ माँ के नामश् ध्येय वाक्य के साथ एनसीसी अधिकारी व कैडेट्स के द्वारा फलदार पेड़ों के पौधरोपण किए गए। आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य संजय एक्का, वरिष्ठ व्याख्याता बी.एल.ध्रुव, एम एल सेन, संजय श्रीवास्तव, एम के चंदन, संतोष सूर्यवंशी, कमल सोनकर, समीक्षा गायकवाड़, गोपाल देवांगन,मधु गुप्ता, व्यायाम शिक्षिका शिखा महाडिक़, सहा.शि.वि. अंजू मार्कण्डे आदि उपस्थित रहे।