दुर्ग

घर से लाखों के जेवरात चोरी
21-Nov-2026 8:32 PM
घर से लाखों के जेवरात चोरी

दुर्ग, 21 नवंबर। घर की आलमारी में रखे सोने के जेवरात की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।  पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया भारती देशमुख निवासी रुद्राक्ष कॉलोनी विश्वनाथ नगर सडक़ एक मीनाक्षी नगर के पति रितेश कुमार देशमुख मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। वह घर में अपने जेठ, जेठानी एवं छोटी बच्ची के साथ रहती है। उसके घर में अनीता निर्मलकर झाड़ू पोछा का काम करने के लिए न्यू आदर्श नगर दुर्ग से आती है। उसने अपने जेवर एक सोने का रानी हार, एक गुलबंद हार व एक जोड़ी कान के टॉप्स को नवरात्रि में पहनने के लिए निकाली थी जिसे 11 अक्टूबर को पहनने के बाद वापस अपने कमरे की अलमारी में रख दी थी। 23 अक्टूबर को आलमारी की सफाई करते समय देखी कि आलमारी में रखे जेवरात गायब थे। अपने स्तर पर पूछताछ करने के बाद पीडि़ता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट