दुर्ग

गांजा बेचने का फरार आरोपी महासमुंद से बंदी
21-Nov-2026 8:31 PM
गांजा बेचने का फरार आरोपी महासमुंद से बंदी

दुर्ग, 21 नवंबर। ढाई किलो गांजा के अवैध कारोबार में शामिल फरार आरोपी किशन यादव को अंजोरा चौकी पुलिस ने महासमुंद से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करने के पश्चात न्यायालय में पेश किया गया है।  पुलिस ने बताया कि थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी अंजोरा में एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में विवेचना के दौरान किशन यादव फरार था जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई थी। सूचना और तकनीकी आधार पर पुलिस टीम ने महासमुंद जिले में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत लगभग ढाई किलोग्राम गांजा के अवैध कारोबार के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

इस प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी गुरु लखन लाल गोंड से पूछताछ की गई थी जिसमें आरोपी किशन यादव निवासी महासमुंद की संलिप्तता भी सामने आई थी।


अन्य पोस्ट