दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 नवंबर। पंचशील पंजाबी एसोसिएशन, भिलाई द्वारा दिवाली मिलन, पंजाबी पैलेस के प्रांगण में मधुर संगीत और गीतों का आनंद लेते हुए हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा ने सभा के सदस्यों का परिवार सहित स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही दिवाली और नव वर्ष की शुभकामनाएँ पेश करते हुए मंगल कामना की। उपस्थित परिवारों से निवेदन किया समाज में भिलाई दुर्ग के अधिक से अधिक परिवारों को जोडऩे के प्रयास में अपना योगदान में एक एक परिवार को जोड़ कर करें।
सभा ने समाज के वरिष्ट सदस्यों का और जिन सदस्यों ने तन मन धन से अपना योगदान दिया उन सभी को याद किया। सभा से जुड़े दो नए परिवारों का परिचय करवाया और कार्यकारिणी के हर सदस्य ने कार्यक्रम को सफल बनने में जो सहयोग दिया उसकी सहारना की।
चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने समाज के महत्व पर अपनी बात रखी। प्रदेश के अन्य शहरों के पंजाबी समाज के साथ भिलाई समाज की ताल मेल भी बड़ रही है। जिसका लाभ भिलाई पंजाबी समाज के परिवारों को बच्चों के शादी रिश्ते करने में मदद मिलेगी। जितेंद्र उप्पल सामान्य सचिव ने समाज द्वारा विभिन कार्यों से अवगत करवाया। यह जानकारी राम ओबराई द्वारा दी गई जिन्होंने धन्यवाद ज्ञापित भी किया।