दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-5 अंतर्गत उद्यान, वाटर एटीएम, पेवर ब्लाक सहित डोम शेड का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे द्वारा सेक्टर 04 सडक़ 36 स्थित उद्यान एवं मा कर्मा उद्यान का निरीक्षण किया गया। उद्यानों की साफ-सफाई व्यवस्थित पाया गया एवं आवश्यक संधारण संबंधी कार्य हेतु उप अभियंता शंकर सुमन मरकार को निर्देशित किये है। असमाजिक तत्वों द्वारा उद्यान के गेट की चोरी कर लिया गया है। संबंधित के खिलाफ थाने में प्राथमिकी सूचना दर्ज कराने जोन आयुक्त एवं उपस्थित अभियंताओं को निर्देशित किये है।
सडक़ 26 स्थित उद्यान में असमाजिक तत्वों द्वारा रात्रि में आकर नशा किया जाता है, स्थानीय निवासियों द्वारा आयुक्त को समस्या से अवगत कराया गया। निगम आयुक्त द्वारा आगामी समय में सार्वजनिक स्थलों एवं उद्यानों में नशा करते पाये जाने पर अज्ञात के खिलाफ कार्यवाही करने पुलिस हेल्प लाईन नंबर 100 या 112 पर शिकायत दर्ज करा सकते है। सेक्टर 4 के सडक़ किनारे स्थानीय नागरिक द्वारा कचरा जलाया जा रहा था, जिसे तत्काल बुझाने कहा गया और समझाइस दिया गया है। आयुक्त द्वारा शहर में कचरा जलाने एवं फैलाने वाले के खिलाफ बड़ी चालानी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। आयुक्त द्वारा एस.एन.जी. स्कूल के पास विधायक निधि मद अंतर्गत 4 लाख की लागत राशि से वाटर एटीएम लगाया गया है, जिसका अवलोकन किये। वाटर एटीएम वर्तमान में बंद पाया गया, जिसे चालू कराने निर्देशित किया गया। सेक्टर 4 पोस्ट आफिस के पास विधायक निधि मद अंतर्गत 7 लाख की लागत राशि से वाटर एटीएम का अवलोकन किया गया। मशीन संचालन के संबंध में सिक्का डालकर चेक किया गया और पानी के स्वाद का जांच किया गया, जो सही पाया गया।
सडक़ 26 में स्थानीय नागरिक द्वारा अवैध निर्माण कर खटाल संचालित किया जा रहा है। जिसे पूर्व में बीएसपी प्रबंधन द्वारा हटा दिया गया था। वर्तमान में फिर से खटाल संचालन किया जा रहा है, खटाल संचालक को स्वयं से अवैध निर्माण हटाने कहा गया है, नहीं हटाने की स्थिति में कार्यवाही की जावेगी। सेक्टर 4 ए मार्केट में पूर्व से पेवर ब्लाक लगाया गया, जिसका अवलोकन करते हुए पेवर ब्लाक को व्यवस्थित कराने निर्देशित किये है। साथ ही मार्केट के नालियों की साफ-सफाई हेतु बीएसपी से पत्राचार करने कहा गया है। सेक्टर 4 में दो स्थलों में पूर्व से डोम शेड स्वीकृत है, पूर्व से निर्मित छोटे डोम शेड को व्यवस्थित करने कहा गया है।


