दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 फरवरी। रेलवे सुरक्षा बल रेलवे बोर्ड नई दिल्ली की महानिदेशक ने दुर्ग रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट एवं रेलवे स्टेशन दुर्ग का दौरा किया। नए स्टेशन बिल्डिंग में आरपीएफ पोस्ट, बैरक और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।
आरपीएफ प्रभारी एसके सिन्हा ने बताया कि आरपीएफ रेलवे बोर्ड नई दिल्ली की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने आरपीएफ पोस्ट एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। महानिरीक्षक सोनाली मिश्रा महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर, मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपूर के साथ वह दुर्ग स्टेशन पहुंची थी।
रेलवे स्टेशन दुर्ग में स्थित वीआईपी लॉऊंज में महानिरीक्षक दुर्ग रेंज एवं एसएसपी दुर्ग के साथ सुरक्षा के संबंध में मीटिंग ली। इसके बाद महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर के साथ रेलवे स्टेशन दुर्ग एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग का निरीक्षण किया, वहीं सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। नए स्टेशन बिल्डिंग में आरपीएफ पोस्ट, बैरक और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। इसके बाद वह रायपुर के लिए रवाना हो गई।


