दुर्ग

जोन 4 आयुक्त ने खुर्सीपार क्षेत्र का किया निरीक्षण
01-Feb-2026 9:09 PM
जोन 4 आयुक्त ने खुर्सीपार क्षेत्र का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर,  1 फरवरी।
नगर पालिक निगम भिलाई जोन-4 शिवाजी नगर अंतर्गत आई.टी.आई. ग्राउण्ड, खेल मैदान, पेयजल, सडक़ एवं सफाई व्यवस्था का जायजा जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे ने लिया। प्रस्तावित निर्माण कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ कराने एवं वार्डों के सफाई व्यवस्था को बेहतर कराने के निर्देश दिए।
 निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन आयुक्त अपनी टीम के साथ खुर्सीपार क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। नेशनल हाईवे के किनारे आई.टी.आई. ग्राउण्ड में निर्माणाधीन मंच का निरीक्षण किये। जिससे वहां कार्यक्रम, योगा एवं खिलाडिय़ों के काम आ सके। आई.टी.आई के बगल में खेल मैदान का अवलोकन किया गया। मैदान में स्टेडियम निर्माण प्रस्तावित है, उक्त स्थल का जायजा लेते हुए चर्चा किया गया। वार्ड 41 आदिवासी नगर एवं वार्ड 42 गौतम नगर में पेयजल, पाईप लाईन, सडक़ एवं साफ-सफाई का अवलोकन किया गया है। पेयजल व्यवस्था में सुधार हेतु किए गए कार्य का निरीक्षण बारीकी से किया गया। छावनी स्थित निगम स्वामित्व के भूखंड का अवलोकन शासकीय हित या कार्यों के उद्देश्य से आगामी समय में उपयोग करने हेतु किया गया । 


अन्य पोस्ट