दुर्ग

नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री, गिरफ्तार
01-Feb-2026 8:15 PM
नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 फरवरी।
प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के अवैध विक्रय में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में मोहन नगर पुलिस को सफलता मिली है। इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि 30 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट का अवैध विक्रय कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए नितेश यादव को पकड़ा था। उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम के 13 पैकेट जिसकी कीमत 78 हजार रुपए थी तथा बिक्री की रकम 500 रुपए को जब्त किया गया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। विवेचना के दौरान नितेश यादव के कथन के आधार पर नशीली टैबलेट विक्रय करने वाले पार्टनर खुर्शीद आलम की पतासाजी में टीम लगी हुई थी।
शनिवार को टीम ने आरोपी खुर्शीद आलम निवासी खुर्सीपार को गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट