दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 फरवरी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बेमेतरा जिला के लिए अपनी नई टीम का ऐलान कर विगत कई दिनों से बेमेतरा जिले के नई टीम के ऐलान में चल रही रस्साकशी को विराम लगा दिया। उन्होंने नई टीम में बेमेतरा जिले के नवागढ़ से विजय वर्मा को अध्यक्ष बनाया। वही साजा के युवा उत्साहित कार्यकर्ता आयुष शर्मा को महामंत्री की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वर्षों से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता का रुप में आयुष शर्मा ने भाजपा में सक्रियता बनाई रखी। युवा मोर्चा मंडल सहित जिला उपाध्यक्ष रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर सक्रिय भी रहे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में हर्ष देखा गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने तथा केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल एवं क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू ने बधाई दी है। अपने नियुक्ति पर श्री शर्मा ने कहा कि वे पार्टी के रीति व नीति के अनुसार पार्टी को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है। उसका ईमानदारी से पालन करेंगे। इसी नियुक्ति पर प्रदेश संगठन सहित युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने सभी जिले के पदाधिकारियों को बधाई दी।


